फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लखनऊ तक पहुंचेगा छात्र विजय की मौत का प्रकरण

विज्ञापन
कांधला में विधायक प्रसन्न चौधरी व एमएलसी किरण पाल कश्यप से वार्ता करते मृतक विजय कश्यप के परि
विज्ञापन
कांधला। कांधला के छात्र विजय कश्यप की मौत के मामले में सपा के विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप और रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने परिजनों से मिलकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। विधान परिषद सदस्य ने पूरे प्रकरण को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष रखकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी अजब सिंह कश्यप के बेटे विजय कश्यप (22) का शव पांच मई को सनौली हरियाणा पुलिस चौकी के यमुना पुल के निकट कैराना की तरफ पड़ा मिला था। परिजनों ने हरियाणा के पुलिसकर्मियों पर उसकी हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। इस मामले में एक सप्ताह बाद भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
रविवार को सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप और रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने विजय की मौत के मामले में परिजनों से जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सोमवार को पीड़ित परिजन एसपी शामली से मिलेंगे और कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करेंगे। इस संबंध में उनकी एसपी से पूर्व में वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि शीघ्र ही लखनऊ जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने यह प्रकरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन शीघ्र घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं करता तो पीड़ित परिवार के साथ लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलाकात कराई जाएगी और एक डेलिगेशन पूरे प्रकरण की जांच करेगा। मृतक युवक को हर संभव इंसाफ दिलाया जाएगा।

15 मई को 36 बिरादरी की महापंचायत की घोषणा

कांधला। विजय कश्यप की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी कार्यालय पर 15 मई को कश्यप समाज के साथ 36 बिरादरी की महापंचायत की घोषणा की गई। लोगों को भी मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर 36 बिरादरी के लोगों से इंसाफ दिलाने के लिए सहयोग मांगा है। वीडियो वायरल होने पर कश्यप क्रांति मिशन, कश्यप महासभा, सर्व समाज सेवा जन समिति सहित कई संगठनों के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि दो दिन में अगर कैराना कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती तो 15 मई को कश्यप समाज के साथ 36 बिरादरी के लोग धरना देंगे। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान शोकिन्द्र, अमित, अंकित, कल्याण सिंह, नीतीश, सुशील, रवि, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें