फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत में 5 जूते और 5 हजार के जुर्माने की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत में पांच जूते मारने और पांच हजार के जुर्माने की सजा
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। कस्बे में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पंचायत में पांच जूते मारने और पांच हजार रुपये के नगद जुर्माने पर माफी दे दी गई। कस्बे के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। दुष्कर्म के इस मामले को पुलिस की ओर से भी फर्जी करार दे दिया गया।
कस्बे में बृहस्पतिवार शाम शादीशुदा व्यक्ति द्वारा पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामले सामना आया था। किशोरी को बदहवास हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को इस मामले में कुछ गणमान्य लोग समझौता कराने के प्रयास में जुट गए। मामले को लेकर हुई पंचायत में घंटों तक दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई। बाद में आरोपी को पांच जूते मारकर और पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाकर माफ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के इस फैसले की कस्बे में काफी चर्चा रही। थाने में पहुंचे पीड़िता के पिता से जब इस बारे में पूछा गया तो वह सिर झुकाकर बैठा रहा और कोई जवाब नहीं दिया। पीड़िता की मां ने भी आपस में झगड़ा होने की बात बताई। चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने पीड़िता के परिजनों के हवाले से बताया कि दोनों पक्षों का आपस में बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने किसी के बहकावे में आकर दुष्कर्म का नाटक किया था। उनका आपस में फैसला हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि बच्चों को लेकर दोनों पक्षों का विवाद हुआ था। जांच में दुष्कर्म का मामला फर्जी पाया गया है। किशोरी के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें