शामली। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का सबसे पहले पेराई सत्र शुरू करेगी। सात नवंबर को दोपहर एक बजे के लगभग विधि विधान से पूजा-अर्चना कर पेराई सत्र का शुभारंभ होगा।
थानाभवन मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि मिल ने छह नवंबर के लिए खरीद केंद्रों का 21 हजार क्विंटल, सात नवंबर को गेट और खरीद केंद्रों के लिए 65 हजार क्विंटल, आठ नवंबर को गेट और खरीद केंद्र के लिए एक लाख 82 हजार क्विंटल गन्ने के इंडेंट जारी कर दिया गया है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र आठ नवंबर और ऊन चीनी मिल 10 नवंबर को पूजन के साथ पेराई सत्र शुरु होगा। उधर, शामली चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मिल का गन्ना पेराई सत्र आठ नवंबर को पेराई सत्र शुरू होगा। शामली चीनी मिल बुधवार को गन्ने का इंडेंट जारी किया गया।