फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के छह नए केस मिले हैं और छह ठीक हुए। सक्रिय केस की संख्या 67 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में आई सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मोहल्ला काकानगर में 28 वर्षीय युवक, गगन विहार में 26 वर्षीय युवक, चरणसिंह कालोनी में 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। रामसागर मोहल्ले में 32 वर्षीय युवक, अजंता चौक के निकट 55 वर्षीय व्यक्ति और बड़ी माता मोहल्ले में 33 वर्षीय महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

गांव भारसी में 27 वर्षीय युवक, गांव कुड़ाना में 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित छह नए केस मिले हैं, जबकि छह ही व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में अब कोरोना संक्रमित सक्रिय केस की संख्या 67 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें