फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैंसों से भरा टेंपो पकड़ा, चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। पुलिस ने सोमवार को एक टेंपो से पांच भैंस और पांच कटिया को बेतरतीब तरीके से ठूंसा हुआ पकड़ा है।पुलिस ने मौके पर टेंपो चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पंजाब से पशुओं को लादकर जलालाबाद के रास्ते शामली मंडी ले जाया जा रहा था। टेंपो आकार में छोटा था, जिसमें भैंसों और कटिया को जबरन ठूंसा गया था। भीड़भाड़ और तंग जगह के कारण एक कटिया का सींग टूट गया और खून बहने लगा। यह देख ग्रामीण ने तुरंत 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने टेंपो का पीछा किया और थानाभवन थाने के सामने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। इस दौरान चालक ने टेंपो भगाने और मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पकड़ से बच नहीं सका।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पशुओं को जलालाबाद पहुंचाने के बाद शामली मंडी में बेचने की योजना थी। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें