कैराना। नौ जून की रात करीब नौ बजे बदलूगढ़ में अपने घेर में चारपाई पर बैठे आलकला निवासी किसान देवेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी प्रीत निवासी मोहल्ला बिसातियान को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
नौ जून की रात करीब नौ बजे बदलूगढ़ में किसान देवेंद्र सिंह के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। देवेंद्र सिंह का विपक्षी मोमीन व उसके भाई भूरा तथा तनवीर व यूसुफ के साथ दुकानों के कब्जे को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा था। मृतक के बेटे सुनील की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मोमीन, भूरा व यूसुफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने चौथे आरोपी प्रीत निवासी मोहल्ला बिसातियान को एक तमंचा 315 बोर व 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।