फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तापमान फिर 45 डिग्री पर, गर्मी से बिलबिलाए लोग

Wed, 29 May 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर  जाती युवती
विज्ञापन
शामली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार को दोपहर में बाजार और सड़कों पर लगभग सूनापन छाया रहा।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में फिर से एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने से गर्मी ने छक्के ही छुड़ा दिए। मंगलवार को भीषण गर्मी और गर्म हवा लू के कारण लोग बिलबिला उठे। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल-बेहाल रहा। दिन निकलते ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया था। दोपहर में तो गर्मी के कारण ज्यादा बुरा हाल रहा। सूरज की तपिश में लोग घर से बाहर नहीं निकल पाए और घरों के अंदर ही रहे। पंखे व कूलर से भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रात को गर्मी होने के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
दोपहर में गर्मी ज्यादा होने पर बाजार में ग्राहक बहुत कम होने के कारण सूनापन छाया रहा। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रहने के कारण सड़कें खाली नजर आई। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। जो लोग घर से बाहर निकले, वे सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकले। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या फिर इससे अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें