फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन बिके 12 नामांकन पत्र

Thu, 19 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र खरीदते प्रत्याशियों के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली।  विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। अभी तक एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी के समक्ष दाखिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शामली विधानसभा के आरओ एसडीएम सदर एमपी सिंह से विधायक पंकज मलिक के नाम से मनुज कुमार वर्मा करनाल रोड शामली ने नामांकन पत्र खरीदा। विजय कुड़ाना निर्दलीय, संजीव कुमार निर्दलीय ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। कैराना विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी, आरओ एसडीएम कैराना भानुप्रकाश यादव की मौजूदगी में दिवाकर कश्यप निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़, हाल निवासी  काकानगर शामली ने बसपा, झिंझाना नगर पंचायत के चेयरमैन सरफराज खां झिंझाना ने निर्दलीय, ईशा अली गोगवान निर्दलीय, मोहम्मद मसी उल्ला खां बेगमपुरा कैराना, डॉक्टर सतपाल कश्यप आलकलां कैराना ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र खरीदे। 
थानाभवन विधानसभा के पीठासीन अधिकारी एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी से अजमल कुल्हेड़ी चरथावल, प्रवेश गढ़ी अब्दुला निर्दलीय, कंवरपाल कश्यप कसेरवा खुर्द, मुस्तकीम गढ़ीअब्दुला ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र खरीदे। कैराना विधानसभा के आरओ भानु प्रकाश यादव, थानाभवन विधानसभा के आरओ एसडीएम ऊन विजयप्रकाश तिवारी, शामली विधानसभा के आरओ एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि तीसरे दिन भी शामली, कैराना, थानाभवन विधानसभा से एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें