फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कलश यात्रा रुकवाई, लोगों में रोष

Thu, 19 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (ब्यूरो)। मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आयोजित कलश यात्रा को पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देकर रुकवा दिया। इस पर महिलाओं ने मंदिर के पास ही कलश यात्रा की रस्म पूरी की। आयोजकों ने कलश यात्रा पर रोक लगाने पर रोष जताया।
विज्ञापन


थानाभवन के मोहल्ला हकीमान में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान गणेश जी, मां दुर्गा, हनुमान जी, शिव परिवार, राम दरबार, लक्ष्मी नारायण, राधा-कृष्ण, मां संतोषी, मां अनन्पूर्णा, मां गायत्री, मां काली, भैरव बाबा, शनिदेव  की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए बृहस्पतिवार को मंदिर समिति द्वारा कलश यात्रा का कार्यक्रम रखा गया था। नगर की महिलाओं की कलश यात्रा निकलीं। जब यह यात्रा आगे बढ़ी तो पुलिस ने रास्ते में ही इसे रुकवा दिया।

पुलिस के मुताबिक कलश यात्रा के आयोजन के लिए अनुमति नहीं दिए जाने के कारण उसे रोका गया। समय की कमी को देखते हुए महिलाओं ने मंदिर के पास ही यात्रा की रस्म पूरी कर कार्यक्रम को पूर्ण कर दिया। इस मामले में आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कलश यात्रा के आयोजन के लिए एसडीएम को अनुमति के लिए पत्र दिया गया था। इस पर सीओ को संस्तुति के लिए पत्र भेजा गया था। इसलिए आयोजकों ने अपनी ओर से कोई गलती नहीं की। कलश यात्रा को इस तरह रोके जाने से श्रद्धालुओं में रोष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें