शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 175 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को कालेज की शिक्षिका छवि शर्मा के नेतृत्व में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हुई। 83 विद्यार्थियों ने हिंदी में और 92 विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा की प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में सोनिया संगल, संजना गर्ग, राहुल संगल, बिजेंद्र गौतम, उमा देवी, सीमा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। मौके पर सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार, रामनाथ, शिव कुमार, फूल कुमार, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, अमित कुमार, मोहित मित्तल, हरीश नामदेव आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।