फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा को चौथी बार मिलेगा अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता में जिले से कैराना विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता व स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा का चौथी बार पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत समारोह में पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ. अजय बाबू शर्मा ने इस पुरस्कार का श्रेय जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम जसजीत कौर को दिया। उन्होंने स्वीप की समस्त टीम को देते हुए बताया कि राष्ट्र हित में अपना और श्रेष्ठ योगदान अनवरत जारी रखेंगे। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के दृष्टिगत डॉ.अजय बाबू शर्मा का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रेषित कर दिया जाएगा। डीएम शामली ने स्वीप टीम को श्रेष्ठ कार्यों के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

मकानों पर लिखा ‘बीजेपी कार्यकर्ताओं का आना मना है’
शामली। लिलौन गांव में रविवार को कुछ ग्रामीणों ने अपना विरोध जताते हुए दरवाजों पर बीजेपी वालों का आना मना है लिख दिया। इन लोगों ने साथ ही यह भी लिखा है कि हम वोट रालोद को देंगे। विधानसभा चुनाव में अब प्रत्याशी पूरे जोर लगा रहे हैं। कई जगह कुछ प्रत्याशियों का विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला रविवार को लिलौन गांव में सामने आया है। जिसमें कुछ ग्रामीणों ने अपने घर के गेट पर लिख दिया कि बीजेपी वालों का यहां आना मना है। गेट पर लिखने वालों गुड्डू, ओमपाल सिंह, अंकुर कुमार, पिंटू, रामबीर, साहब सिंह, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें