फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय एडूलीडर्स अवार्ड के लिए सुवासिनी-मनोज का चयन

विज्ञापन
शामली शिक्षिका सुवासिनी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शैक्षिक गुणवत्ता, सेमिनार और एडूलीडर्स यूपी-2021 पुरस्कार के लिए जिले से आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक की प्रधानाध्यापिका राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त सुवासिनी और कंपोजिट विद्यालय डंगरोल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना काल में विषम परिस्थतियों में अपने व्यक्तिगत प्रयासों के द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधारने, ऑनलाइन क्लास, मोहल्ला क्लास, ई-पाठशाला, शैक्षिक नवाचार और अन्य माध्यम से पढ़ाई कराने के साथ विद्यालय का कायाकल्प करने वाले शिक्षकों का प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा राज्य स्तरीय एडूलीडर्स अवार्ड-2021 के लिए चयन किया है। प्रदेश स्तरीय सूची में शामली जनपद से आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी और कंपोजिट विद्यालय डांगरोल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार का चयन हुआ है। चयनित शिक्षकों को दो सितंबर को गोरखपुर के एनेक्सी भवन प्रेक्षागृह में शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी और पूर्व स्कूल महानिदेशक एवं डीएम गोरखपुर विजय किरण आनंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को बीएसएस गीता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारियों, डीसी बालिका शिक्षा राजीव कुमार, एसआरजी, एआरपी और विद्यालय स्टाफ ने इस सफलता पर बधाई दी है।

शामली शिक्षक मनोज कुमार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें