फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट के चक्कर में बैंक के सामने ही बीत गया संडे

Mon, 14 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बैंकों में नोट बदलने के लिए रविवार को भी लाइन लगी रही। वहीं, कई बैंकों के बाहर लोगों ने अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा भी किया। उधर, एसपी ने शहर के कई बैंकों में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों से पुलिस को सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


500-1000 के नोट बंद होने के बाद से बैंकों में लाइनें लगी हुई है। भारत सरकार के आदेश पर रविवार को भी बैंक खुले रहे। सुबह से ही बैंकों में नोट बदलने के लिए लाइन लग गई थी।

लाइन में लगने के बाद भी ग्राहकों को हो रही असुविधा और अव्यवस्थाओं के चलते पीएनबी की खेड़ी करमू पर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसने लाइन में लगे लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। उधर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने भी नगर में कई बैंकों का निरीक्षण किया और वहां पर व्यवस्थाओं से रूबरू हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक कर्मियों और लाइन में लगी पब्लिक से बात कर आपसी सामंजस्य बनाने के निर्देश दिए। कहा कि आज के समय में सभी को अपना काम पहले किए जाने की जल्दी है। उन्होंने भारतीय स्टेेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक आदि जगह दौरा किया।

चौथे दिन भी रही भीड़

ऊन/झिंझाना। क्षेत्र में बैंकों में नोटों की अदला बदली के चौथे दिन भी काफी भीड़ रही। उधर, कोऑपरेटिव बैंक का शटर दिन में दो बजे ही बंद हो गया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब नेशनल बैंक पर ग्राहकों को 10 रुपये के सिक्के वितरित किए गए, जिससे बैंक में मौजूद ग्राहकों ने विरोध किया। बैंक मैनेजर वीर सिंह ने बताया कि बैंक में 10 रुपये के नोट और सिक्के ही उपलब्ध हैं। जो सभी ग्राहकों को दस हजार रुपये के साथ केवल एक हजार रुपये के सिक्के दिए जा रहे हैं। वहीं इलाहाबाद बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में 100 और 2000 रुपये के नोट ग्राहकों को बांटे गए। दोनों बैंकों में देर शाम तक दो लंबी लाइनें लगी रहीं।

उधर, झिंझाना में चौथे दिन भी बैंकों में रुपये लेने के लिए ग्राहकों की     भीड़ लगी रही। कई बार पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने के लिये    लाठियां फटकारनी पड़ी। लाइन में लगे लोग दोपहर का खाना साथ लेकर आये थे। उन्होंने लाइन के बीच में बैठकर खाया। इसके अलावा दोनों बैंकों   में तीन बजे के लगभग कैश खत्म होने पर रुपये लेने वाले लोग निराश वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें