फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मियों ने धरना दिया

Fri, 10 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शामली।  शामली चीनी मिल कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर मिल गेट पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। चीनी मिल कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगो को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल कर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे  शामली चीनी मिल कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री रामनिवास के नेतृत्व में अपर दोआब शुगर मिल के कर्मचारियों ने मिल गेट पर धरना दिया और अपनी मांगाें के लिए प्रदर्शन किया। चीनी मिल कर्मचारी संघ के जिला मंत्री नरेश कुमार ने अपर दोआब शुगर मिल्स शामली के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि चीनी मिल प्रबंधन श्रमिक हितों में किए गए समझौतों और शासनादेशों का पालन नहीं कर रहा है। मिल में श्रम कानूनों का उल्लंघन कर शोषण किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन और बोनस के मामले में उपेक्षा की जा रही है। उच्च ग्रेड तथा वार्षिक वेतन वृद्धि में भेदभाव बरता गया है। सालों से कार्यरत कर्मचारियों को बेज बोर्ड एवं शुगर उद्योग पर स्थाई आदेशों के प्रावधानों का लाभ भी नहीं मिला है। कर्मचारियों ने अवैध ठेकेदारी बंद करने, होली से पूर्व एक माह का अतिरिक्त वेतन दिलाने, कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। 
विज्ञापन

धरने के साथ ही प्रदर्शन करने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री रामनिवास,  नरेशपाल, सुरेश शर्मा समेत अन्य श्रमिक नेता और कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें