फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री करेंगे 99 लाख की परियोजना का शिलान्यास

विज्ञापन
शामली गंदेवड़ा संगम पर अधिकारियों के साथ शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते सीडीओ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार की हर की पौड़ी की तर्ज पर विकसित हो रहे गंगा-यमुना के गंदेवड़ा संगम पर 99 लाख की परियोजना का प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शनिवार दोपहर 12 बजे शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह की तैयारियों के मद्देनजर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी मेरठ अंजू चौधरी, सीएनडीएस के अभियंता अर्जुन सिंह और थानाभवन बीडीओ डॉ हरित कुमार के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। गंदेवड़ा संगम पर ढाई करोड़ की लागत से सिंचाई विभाग सुंदरीकरण के तहत पूर्वी यमुना नहर की दोनों ओर की नहर की पटरियों पर स्नान गृह स्टील की रेलिंग, कंट्रोल रूम का निर्माण करा चुका है। पर्यटक विभाग की ओर से 99 लाख रुपये की लागत से संगम पर शौचालय ब्लाक, उद्यान कार्य, इंटरलॉकिंग कार्य, स्टील रेलिंग, हाईमास्ट लाइट, दस कूड़ेदान, पांच सोलर लाइट, दो मोटर कूलर, दस पत्थर बेंच की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें