शामली बुढाना फाटक पर वाहनो से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
शामली। ओवरलोड ट्रक से बुधवार रात गन्ने की कई पूली बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक पर गिर गई। जिससे सुबह सवेरे फाटक पर जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने गन्ना हटवाया। जिससे यातायात सुचारु हुआ।
बुधवार देर रात थानाभवन चीनी मिल में ट्रक गन्ना लेकर जा रहा था। ओवरलोड होने की वजह से ट्रक से कई गन्ने की पूली बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर गिर गई। रात भर पूरी वहां पड़ी रही। सुबह वाहनों की संख्या मार्ग पर बढ़ी तो गन्ने की वजह से जाम के हालात हो गए। काफी देर तक फाटक पर वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और गन्ना साइड में हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। स्थानीय लोगों ने गन्ने के ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।