फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल को गन्ना आवंटित न करने का प्रस्ताव

Thu, 08 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। जिले के चीनी मिलों में नए सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2016-17 के पेेराई सत्र के लिए ऊन चीनी मिल को गन्ना आवंटित न किए जाने का     प्रस्ताव तैयार किया गया है। शामली सहकारी गन्ना विकास समिति      ने जिले के गन्ना विभाग के माध्यम से गन्ना आयुक्त को भेजे गए प्रस्तावों में ऊन
विज्ञापन

चीनी मिल के  गन्ना खरीद केंद्रों को शामली, थानाभवन, तितावी व अन्य चीनी मिलों को समायोजित करने का प्रस्ताव भी शामिल है। 

शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिलों ने 22 मार्च तक 155 करोड़ रुपये का किसानों का वर्ष 2015-16 का बकाया गन्ने का भुगतान किया है। 22 मार्च तक शामली चीनी मिल 70 प्रतिशत, ऊन 38 प्रतिशत, थानाभवन 87  प्रतिशत गन्ने का ही भुगतान कर पाई है। जिले की सभी चीनी मिलों पर 383 करोड़ रुपये बकाया हैं। नए पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों ने     तैयारी शुरू कर दी गई है। 

जिलों की सरकारी समितियों एवं परिषदों की बैठक में गन्ना केंद्र आवंटन के प्रस्ताव प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी को भेजे जा रहे हैं। ऊन चीनी मिल के गन्ना भुगतान में  पिछड़ने और अवैध गन्ना खरीद किए जाने के कारण वर्तमान सीजन में गन्ना आवंटित न किए जाने का प्रस्ताव शामली सहकारी गन्ना विकास समिति और  परिषद द्वारा तैयार करा गन्ना आयुक्त को भेजा गया गया है। ऊन चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्रों को शामली, थानाभवन, तितावी, अन्य चीनी मिलों को समायोजित करने का प्रस्ताव भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शामली चीनी मिल के केंद्रों का प्रस्ताव 
सिलावर प्रथम, पीरखेड़ा, झाड़खेड़ी प्रथम, झाड़खेड़ी द्वितीय, ताना प्रथम, पावटी कला प्रथम व रामड़ा, गोगवान, गंदराऊ, पावटी कला द्वितीय, तितरवाड़ा ए, भूरा द्वितीय, भूूूरा चतुर्थ, आलदी, मामौर, खरड़ तृतीय, खासपुर बी। 
थानाभवन चीनी मिल 
जैनपुर, बीवीपुर, जलालाबाद, बुच्चाखेड़ी प्रथम, मोहम्मदपुर राई, वेदखेड़ी, पुुरमाफी प्रथम, पुरमाफी द्वितीय, पुरमाफी तृतीय, पुरमाफी चतुर्थ, ऊंचा गांव प्रथम, खुरगान प्रथम, मलकपुर ए, झिंझाना सी, होंसगपुर, गढ़ीपुख्ता बी, राझड़, चौतरा बी, मंसूरा, हुरमुज, फुगान डी, मुंड़भर बी, खरड़ सी, बुुटराडा बी। 
खतौली चीनी मिल 
जसाला सी चीनी मिल तितावी से खतौली को दिए जाने का प्रस्ताव। जो केंद्र खतौली मिल द्वारा गत वर्ष संचालित किए गए थे। 2016-17 के लिए यथावत रखे जाने का प्रस्ताव।
गांगनौली चीनी मिल 
झिंझाना ए, झिंझाना बी, झिंझाना डी ऊन चीनी मिल से गांगनौल मिल। फुगाना सी, फुगाना ई चीनी मिल भैंसाना के लिए आवंटन प्रस्ताव।
तितावी चीनी मिल 
ऊंचा गांव द्वितीय, तितरवाड़ा बी, कैैैराना ए, कैराना बी, कैराना सी चीनी मिल से हटाकर चीनी तितावी। सोंटा  द्वितीय, नंगला राई, साल्हाखेेड़ी तृतीय, चीनी मिल थानाभवन से तितावी और अलावलपुर द्वितीय चीनी मिल खतौली से तितावी को दिए जाने का प्रस्ताव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें