कांधला हाई स्कूल में तीसरा स्थान पाने वाली दृष्टि कश्यप अपनी माता के साथ
- फोटो : SHAMLI
मां की प्रेरणा से मिली सफलता: दृष्टि कश्यप
कांधला। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज से दृष्टि कश्यप ने जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया कि उनकी माता सीतादेवी ने उन्हें पढ़ाई के लिए हमेशा ही प्रेरित किया। उनके पिता का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी माता ने उनकी पढ़ाई समेत सभी जरूरतों को पूरा किया। घर में उसके अलावा एक बड़ी बहन सृष्टि है। दृष्टि का कहना है कि इस सफलता को पाने में उनकी माता और बहन के साथ उनके शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा है। उसने अपने परिवार को समय देने के साथ ही अपनी पढ़ाई को समय दिया है। उसका लक्ष्य आईएएस बनना है।
न्यायिक अधिकारी बनना चाहती हैं ज्योति
कांधला। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज किवाना की छात्रा ज्योति ने जनपद मेें चौथा स्थान प्राप्त करके अपने कालेज व गांव का नाम रोशन किया है। उनके पिता सुखराम किसान हैं। किसान की बेटी होने के साथ ही पिता ने अपने कार्य से समय निकालकर उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग किया है। उसके परिवार में तीन छोटे भाई हैं। माता ने अपने घर के काम से समय निकालकर हमें पढ़ाई करने में मदद की है। ज्योति का कहना है कि एलएलबी करने के साथ ही न्यायिक अधिकारी बनना उसका लक्ष्य है।