शामली : कैराना में बरात में मॉडिफाई गाड़ी से स्टंट से लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। एक युवक की बरात जाने के दौरान मॉडिफाई गाड़ी से सड़क के बीचोंबीच स्टंट किया गया। जिस कारण जाम लग गया। स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मोहल्ला छड़ियान निवासी कुरैशी समाज का एक युवक बृहस्पतिवार को दुल्हन को लेने के लिए बरात लेकर आलम वाली गढ़ी गया। बरात ले जाने के दौरान एक मॉडिफाई गाड़ी से सड़क पर स्टंट किया गया। साथ ही तेज आवाज में पंजाबी गाने बजाए गए। सड़क के बीचोंबीच स्टंट करने के दौरान आसपास लोगों की काफी भीड़ जुट गई। हर कोई गाने के बेस के साथ स्टंट कर रही गाड़ी की वीडियो बनाता नजर आया। जिस कारण कांधला तिराहे पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं गाड़ी से स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कोतवाली प्रभारी एसएसआई ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, अगर शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।
कैराना में बरात में मॉडिफाई गाड़ी से स्टंट से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI