फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आसान पेपर देख झूमे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई की परीक्षा में मंगलवार को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद बाहर आए छात्र-छात्राओं ने पेपर काफी सरल बताया।
विज्ञापन

सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि सभी केंद्रों पर इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच नकलविहीन संपन्न कराई गई। सचल दल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर 796 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, इनमें से 783 ने परीक्षा दी और 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा छूटने के बाद रॉक गोल्ड एकेडमी परीक्षा केंद्र पर पेपर देकर बाहर आए छात्र-छात्राओं से पेपर को लेकर बात की गई तो अधिकतर ने पेपर काफी सरल बताया। इसमें छात्र रजत सरोहा और कैफ चौधरी ने बताया पेपर काफी सरल था, सभी प्रश्न एनसीईआरटी की किताब से ही आए हुए थे, उन्होंने सभी प्रश्न अच्छे से हल किए है और अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। छात्रा सना और अरीबा ने बताया कि पेपर में 33 प्रश्न आए हुए थे। एक-एक नंबर के 16 प्रश्न आए थे, सभी सरल थे। रिलेशनशिप के प्रश्न भी काफी सरल थे। 70 में से 65 नंबर आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें