फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
शामली के जैन कन्या इन्टर कॉलेज में रंगोली बनातीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल-कालेजों में ऑनलाइन पोस्टर, रंगोली और कविता प्रतियोगिताएं कराई गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिले में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इस सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को स्कूल-कालेजों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जैन कन्या इंटर कालेज, देशभक्त इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज समेत सभी में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डा. रुचिता ढाका ने बताया कि छात्राओं ने रंगोली, कविता और पोस्टर प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें