फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्रों ने मांगों को लेकर मेरठ-करनाल मार्ग पर लगाया जाम, की नारेबाजी

Wed, 20 Nov 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर जाम के दौरान बाइक सवार को रोकते छात्र । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर एबीवीपी के बैनर तले छात्रों ने एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली, अध्यापकों पर जबरदस्ती ट्यूशन का दबाव बनाने, शौचालयों की खराब व्यवस्था, पेयजल समस्या समेत विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। प्राचार्य के गेट न खोलने पर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा-प्रदर्शन किया और मेरठ-करनाल रोड पर जाम लगा दिया, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने कॉलेज का गेट खुलवाते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के झिंझाना रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने कॉलेज गेट पर धरना दिया। छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर मांग पूरी करने का आग्रह किया तो प्राचार्य द्वारा गेट न खुलवाते हुए मौके पर पुलिस बुला ली। छात्रों ने मुख्य गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि बार-बार मांग के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। जिसके कारण परेशानी हो रही है। बाद में पुलिस द्वारा चार छात्र नेताओं को प्राचार्य से वार्तालाप कराने की बात कही तो सभी छात्र धरने पर ही प्राचार्य को बुलाने पर अड़ गए। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने मेरठ-करनाल रोड पर गद्दे डालकर जाम लगाते हुए कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके चलते सड़क पर जाम लग गया। पुलिस अधिकारी छात्र नेताओं को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन छात्र नेता अपनी बात पर अड़े रहे। मौके पर किसान नेता संजीव शास्त्री ने भी पहुंचकर छात्रों की मांग को पूरा कराने की मांग की। लगभग 20 मिनट बाद पुलिस ने छात्रों को समझाते हुए जाम खुलवाया और कॉलेज गेट खुलवाते हुए छात्रों को अंदर ले जाते हुए प्राचार्य डाक्टर सत्येंद्रपाल से वार्ता कराई।
प्राचार्य ने पुलिस के सामने ही जायज मांगों को पूरा करने की बात कही। इस दौरान छात्र नेता मनीष कालखंडे, वीशू मलिक, सार्थक लाटियान, राजनपाल, केशव, विशाल मलिक, सूरज, लोकेश, लक्ष्य, जतिन बालियान, अमन, हर्षित, सूरज, तरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रों ने कुछ मांगों को लेकर पहले भी मांग पत्र दिया था, जो भी कॉलेज स्तर की मांग है वह जल्द ही पूरी की जाएगी। मांग करने का छात्रों का अधिकार है। कोई छात्र शिक्षकों के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। जिन शिक्षकों पर ट्यूशन का दबाव बनाने का आरोप लगा है, उसकी जांच करते हुए सही मिलने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डाक्टर सत्येंद्रपाल सिंह, प्राचार्य
अगर जल्द ही छात्रों द्वारा की गई मांगे कॉलेज प्राचार्य द्वारा पूरी नहीं की जाती है तो फिर से सभी छात्र एकत्र होकर अनिश्चितकाल के लिए धरना देने को मजबूर होंगे।
-मनीष कालखंडे, छात्र नेता

छात्रों ने रखीं समस्याएं
-एडमिशन के नाम पर कॉलेज में अवैध वसूली।
-कॉलेज प्रशासन द्वारा लगातार छात्रों का उत्पीड़न।
-कॉलेज परिसर में शौचालयों की खराब व्यवस्था।
-कॉलेज में पानी की समस्या।
-कॉलेज परिसर में फैली गंदगी की सफाई।
-कॉलेज के पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी।
-कॉलेज परिसर में छात्रों के बैठने की व्यवस्था न होना।
-शिक्षकों द्वारा छात्रों पर ट्यूशन लगाने का दबाव।
-कॉलेज परिसर में पड़े खराब कैमरे व बढ़ती चोरी की घटना।

शामली में झिंझाना रोड पर जाम के दौरान बाइक सवार को रोकते छात्र । संवाद

शामली में झिंझाना रोड पर जाम के दौरान बाइक सवार को रोकते छात्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें