थानाभवन। विद्युत निगम की टीम ने बकाया बिल भुगतान न देने पर अस्थायी रूप से काटे गए कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के यहां छापामारी की। कनेक्शन काटे जाने के बावजूद इन लोगों के यहां अवैध रूप से बिजली जलती मिली। ऐसे 20 बकायादारों के खिलाफ अवर अभियंता ने थानाभवन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता खंड तृतीय के आदेश पर विद्युत निगम की टीम ने थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में पूर्व में बकायादार चल रहे उपभोक्ताओं के यहां छापामारी की। इनके कनेक्शन बकाया बिल जमा न होने पर अस्थायी रूप से काट दिए गए थे।
इनमें से 20 उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनके यहां कनेक्शन कटने के बावजूद अवैध रूप से कटिया आदि डालकर विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। अवर अभियंता
आलोक कुमार ने अवैध रूप से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं रईस, अकरम, भान सिंह, पप्पू, अफजाल, दिलशाद, इसरार, निसार, अब्दुल रहीम, फजल खान, अल्ताफ, महबूब निवासीगण जलालाबाद के खिलाफ थानाभवन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। छापामारी के दौरान विद्युत निगम के एसडीओ नरेश चंद, ब्रह्मजीत, अब्दुल मलिक, संजय कुमार आदि रहे।