शामली। छुट्टी के दूसरे दिन भी शहर का कोई भी एटीएम लोगों को राहत नही दे सका। सुबह से ही शहर के सभी एटीएम बंद पडे़ रहे। लोग एटीएम कार्ड लेकर शहर के सभी एटीएम पर चक्कर काटते रहे। लेकिन उन्हें सिर्फ मायूसी ही मिल सकी। कुछ एटीएम पर कैश डलने का इंतजार करते रहे, पर ऐसा कुछ नही हो सका।
बैंकों की लगातार दो दिन की छुटटी से परेशान लोग कैश के बिना बेहाल रहे। कुछ ग्राहकों ने बताया कि कहीं कैश नहीं मिला तो कहीं एटीएम ही खराब मिले। रविवार को शहर में 15 से भी ज्यादा एटीएम बंद या खराब मिले। रविवार को शहर का कोई भी एटीएम लोगों को कोई राहत नही दे सके। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र व कस्बों और शहरों के लोग सुबह से ही शहर के सभी एटीएम पर चक्कर काटते रहे।
कुछ एटीएम पर रोज की तरह कैश डलने के इंतजार में लोग एटीएम के बाहर खड़े होकर कैश डालने का इंतजार करते रहे। लेकिन ऐसा कुछ नही हो सका। काफी इंतजार करने के बाद उन्हें सिर्फ मायूसी ही मिल सकी। एटीएम के बाहर खडे सुमित, अनिल, सुनीता, गौरव ने बताया कि घर का सामान व शादी के लिए कपडे़ खरीदने थे। लेकिन किसी एटीएम से रिस्पांस नहीं मिल पाया।