फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संयम मलिक की गेंदबाजी से विजेता बनी होली चाइल्ड एकेडमी

विज्ञापन
गांव सिंभालका ​स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में जीत के बाद खुशी मनाती विजेता टीम। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच का मुकाबला होली चाइल्ड शामली व एल्पाइन एकेडमी ननौता के बीच हुआ। इसमें होली चाइल्ड के खिलाड़ी संयम मलिक की धुआंधार गेंदबाजी के चलते दो विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर एल्पाइन क्रिकेट एकेडमी ननौता की टीम 18 ओवर में ऑल आउट होकर केवल 76 रन पर सिमट गई। सबसे अधिक रन अभिषेक राणा ने 13 गेंद में 12 रन व नवीन ने 18 गेंद में 10 रन बनाए। गेंदबाजी में संयम मलिक ने छह ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट चटका डाले। अनिष्क ने भी तीन ओवर में आठ रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी होली चााइल्ड की टीम ने 21 ओवर खेलते हुए आठ विकेट खोकर 80 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। आरव ने 46 गेंद में 23 रन व रचित जोशी ने 20 गेंद में 30 रन बनाए। गेंंदबाजी में देवांश गोस्वामी ने पांच ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं वीर प्रताप ने पांच ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ दा मैच संयम मलिक रहे। इस दौरान उज्ज्वल वत्स व कोच शुभम तरार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें