फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंकित के परिजनों से मिले सपा नेता सम्राट मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। सपा युवजन सभा मेरठ के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने गांव बंतीखेड़ा पहुंचकर दिवंगत युवा कलाकार अंकित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हत्याकांड पर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

सम्राट मलिक ने कहा कि दूसरे प्रदेश से आकर खुलेआम हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया जाना बेहद गंभीर है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने सरकार से अंकित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें