झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव डेरा अजीजपुर में मामूली कहासुनी में सरदार कुलवंत सिंह (55) की उनके नाबालिग बेटे ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। सूचना पर थाना झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। फरार आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर आरोपी की उम्र तस्दीक कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी सुकीर्ति माधव एसपी ने बताया कि अभी तक की जानकारी में आया कि कुलवंत का अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। संवाद