फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में मदद को आगे आई संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में मदद को आगे आई संस्थाएं
विज्ञापन

शामली। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रहीं हैं। इन संस्थाओं ने जरूरतमंदों को कोविड किट व मास्क का वितरण किया।
बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ.रीतिनाथ शुक्ला ने टीम के साथ सड़क पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को निशुल्क मास्क का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उसके बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच अवश्य कराएं। उन्होंने हनुमान चौक, बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड, शिव चौक सहित कई स्थानों पर टीम के साथ मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर संदीप विश्वकर्मा, पूजा, निक्की अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नया बाजार में डेरा सच्चा सौदा के 73वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में डेरा सच्चा सौदा ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग शामली के सेवादारों ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को कॉविड किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क के सड़कों पर घूमने वाले लोगों को निशुल्क मास्क का भी वितरण किया है। इस अवसर पर जितेंद्र इंसा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हर समय मानवता की सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। इस अवसर पर पुष्पा, रवि, पवन, अंकित, रामेश्वर, ओमपाल, रोबिन, सचिन, अनुराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें