गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
शामली। 57 दिनों में जिले के 21 क्रय केंद्रों पर 76 हजार 643 क्विंटल गेहूं की खरीद होने पर 42.6 प्रतिशत लक्ष्य पूूूूरा हो पाया है। जून के प्रथम सप्ताह तक गेहूं की खरीद होने की संभावना हैं।
जिले के 21 क्रय केंद्रों को एक अप्रैल से स्थापित करके गेहूं खरीद की व्यवस्था कर दी गई थी। 57 दिनों में लगातार गेहूं की खरीद बढ़ती जा रही हैं। पिछले साल जिले की खरीद एजेंसियों ने 41 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर केंद्रों को बंद कर दिया था।
इसी को देखते हुए इस बार एक लाख 88 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस साल शुरू से ही गेहूं की आवक खरीद केंद्रों बढ़नी शुरू हो गई थी।
मई के महीने के अंत तक गेहूं की जबरदस्त खरीद हुई। 57 दिनों में जिले के 21 खरीद केंद्रों पर 76 हजार 643 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इनमें खाद्य विभाग ने 20 हजार 395 क्विंटल, पीसीएफ ने 50 हजार 781 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम ने 5 हजार 822 क्विंटल शामिल है। इनमें खाद्य विभाग के शामली मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर पांच हजार 67 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विपणन निरीक्षक सुनीता सिंह ने बताया कि प्रतिदिन खरीद केंद्रों गेहूं की आवक घटती बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 74 क्विंटल से लेकर 120 क्विंटल गेहूं की आवक आ रही है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के 42.6 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है। जून के सप्ताह में गेहूं की अच्छी खासी खरीद होने की संभावना हैं।