फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में बीईओ ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विकास खंड कांधला क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डांगरोल में खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों से कहा कि स्मार्ट क्लास आज के समय की मांग है। स्मार्ट क्लास की सहायता से बच्चों का नामांकन बढ़ाया जा सकेगा।
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से दिए गए सभी एप को स्मार्ट क्लास द्वारा आसानी से बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। स्मार्ट क्लास बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अध्यापक रणधीर सिंह ने बताया कि स्मार्ट क्लास के संचालन से गरीब बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा। कार्यक्रम में प्रधान हरेंद्र सिंह, जबर सिंह, महेंद्र, दीप्ति, रीना, शील कुमार, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें