फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राख होने के बाद पहुंचती है मदद, दमकल की सुस्ती निगल रहीं जिंदगियां और कमाई

Fri, 20 Nov 2026 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आग लगने पर सबसे पहले दमकल विभाग से मदद की उम्मीद की जाती है, लेकिन शामली जिले में अग्निकांड के दौरान दमकल की गाड़ियों का देरी से पहुंचना आम है। कैड़ी गांव में मकान में लगी आग में मां और दो बेटियों की मौत के मामले में भी ग्रामीणों ने दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंचने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती, तो शायद तीनों की जान बच सकती थी। इससे पहले कांधला, थानाभवन और कैराना में भी आग की घटनाओं के दौरान ग्रामीणों को ही अपने स्तर पर मोर्चा संभालना पड़ा था। संवाद
विज्ञापन


कैड़ी में एक घंटे तक इंतजार करते रहे ग्रामीण
बाबरी क्षेत्र के कैड़ी गांव में बुधवार देर रात मकान में आग लगने की सूचना ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 12 बजे हेल्पलाइन नंबर 101 पर दी। साजिद और ग्रामीण शराफत का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। इस दौरान ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे। गांव के लोगों की मांग पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कराई, जबकि टंकी ऑपरेटर टीनू ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक शाहिदा और उनकी दो बेटियों अदन व माहिरा की जान जा चुकी थी।

कांधला में डेढ़ से दो घंटे बाद पहुंचने का आरोप
15 नवंबर को कांधला के बुढ़ाना बस स्टैंड स्थित साजिद सिद्दीकी की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई थी, जिसने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया था। दुकानदार ने दमकल विभाग पर सूचना देने के बावजूद करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


थानाभवन में लोगों ने खुद बुझाई थी आग
27 अक्तूबर को थानाभवन के घंटाघर चौक के पास एसआरके मोबाइल गैलरी में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर तोड़कर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों के अनुसार, दमकल की गाड़ी शामली मुख्यालय से तब पहुंची, जब स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे। तब तक दुकान में लाखों रुपये का सामान जल चुका था।

कैराना में भी आग बुझाने को दौड़े थे मोहल्ले के लोग
24 सितंबर को कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण घर में आग लग गई थी। उस वक्त भी स्थानीय लोगों ने ही आगे बढ़कर आग बुझाने का प्रयास किया था। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे पड़ोस के अबरार, शाबान और शान इलाही गंभीर रूप से झुलस गए थे।

कर्मचारियों को सूचना मिलते ही समय पर दमकल वाहन मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कैड़ी गांव की घटना में दमकल की गाड़ी पहुंचने में देरी के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

— युवकेश, फायर स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें