फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएम ग्रिड योजना में स्मार्ट रोड की धीमी चाल, जनता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-घरों के सामने खोदकर छोड़ दिए गड्ढे, घरों से निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे फेज़ में बन रही स्मार्ट रोड की धीमी चाल लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। क्षेत्र की जनता बेहाल है, जो घरों के बाहर गहरे गड्ढे होने के कारण कई परेशानियों से जूझ रही है।
सड़क का काम करीब चार महीने पहले शुरू हुआ था। सबसे पहले सीवर लाइन और स्टॉर्म वाटर लाइन आदि भूमिगत लाइनें बिछाने का काम शुरू किया गया, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जगह-जगह चैंबर खुले हुए हैं, जो हादसे की वजह भी बन सकते हैं। सड़क के चौड़ीकरण और फुटपाथ के लिए आलीशान घरों के चबूतरे तोड़ दिए गए। दो से तीन महीने में भी उनके घरों के सामने ऐसी स्थिति नहीं बनी है कि वह दोबारा चबूतरे तैयार कर लें। ऐसे में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उनको अपने चौपहिया और दुपहिया वाहन तक अन्य जगहों पर पार्क करने पड़ रहे हैं। आवास विकास वेलफेयर सोसायटी सदस्य कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं। उनका आरोप है कि सुनवाई नहीं है। जिस गति से कार्य चल रहा है। उससे नहीं लगता कि सड़क 11 महीने में पूरी हो सकेगी। 38 करोड़ रुपये की सड़क में पानी की लाइन, सीवर लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन, भूमिगत बिजली लाइन, भूमिगत डक्ट का कार्य, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट के खंभे, स्ट्रीट फर्नीचर आदि कार्य होने हैं।


स्थानीय लोगों की बात
-स्थानीय निवासी सूरजमल का कहना है कि घरों के बाहर छह इंच से लेकर एक फुट तक ऊंचा फुटपाथ बनाया जा रहा है। कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
-महेंद्र सिंह का कहना है कि सीवर लाइन बंद पड़ी है। एसटीपी केवल दिन में चलता है। कार्य की गति बेहद धीमी है, जिसकी वजह से लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-दिनेश देवरानी का कहना है कि घरों के चबूतरे कई महीने पहले तोड़कर छोड़े हुए हैं। लोगों का घर से निकलना और घर में जाना मुश्किल हो रहा है। कार्य में गुणवत्ता और गति लाई जाए।
-जगदीश गांधी ने बताया कि वह भाजपा पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी के भाई हैं। उनको परेशान करने के लिए ठेकेदार ने उनके घर के बाहर काम बंद कर दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

वर्जन

समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य पर नजर रखी जा रही है। प्रयास यही है कि कार्य गुणवत्ता और गति के साथ समय से पूरा हो। यदि स्थानीय नागरिकों को कोई परेशानी है तो उसे दूर कराया जाएगा।
एसपी मिश्र, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें