शामली दुकान में पतंग दिखाता युवक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में मकर संक्रांति का पर्व में अभी दो दिन बाकी है, लेकिन इस पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा के चलते बाजार में भी तैयारी कर ली गई है। दुकानों पर रंग बिरंगी पतंगे सज गई है। बच्चों और युवाओं ने पतंग की खरीदारी शुरू कर दी है। बच्चों को बाहुबली और कार्टून के नाम वाली पतंग ज्यादा पसंद की जा रही है।
जनपद में दो दिन बाद मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा रही है। इस त्योहार पर पतंग की बिक्री होने के कारण दुकानों पर भी इसकी तैयारी कर ली गई है। दुकानों पर रंग बिरंगी पतंग सजी हुई नजर आ रही है। दुकानों पर सजी पतंग मकर संक्रांति पर्व के आने का संदेश दे रही है। लोग भी पतंग को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पतंग कई साइज में सजी हुई हैं। अलग-अलग तरह की पतंग युवाओं और बच्चों को आकर्षित कर रही है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर दुकानों पर पतंग की बिक्री शुरू हो गई है। गौशाला रोड बड़ी आल निवासी पतंग विक्रेता विकास ने बताया कि मकर संक्रांति पर पतंग की बिक्री शुरू हो गई है। उनके यहां कई तरह की अलग-अलग रंगों की पतंग उपलब्ध है। वहीं, दुकानों पर कई तरह की पतंग आई हुई हैं। युवाओं को जहां बड़ी पतंग पसंद की जा रही हैं, वहीं बच्चों को कार्टून नाम वाली पतंग ज्यादा पसंद की जा रही है। बच्चों को बाहुबली, डोरीमोन मोटू पतलू, सिनचेन आदि नाम वाली पतंग ज्यादा पसंद की जा रही है। बच्चों की डिमांड को देखते हुए कार्टून वाली पतंग का भी स्टॉक किया है।
कागज और पॉलिथीन की पतंग उपलब्ध
शहर में दुकान पर कागज और पॉलिथीन की पतंग उपलब्ध हैं। पतंग विक्रेता विकास कुमार ने बताया कि यहां पर कागज और पॉलिथीन से बनी पतंग ही ज्यादा बिकती है। उनके यहां दो रुपये से लेकर 25 रुपये तक की पतंग अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं।