फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती मार्ग : गड्ढों ने बिगाड़ी चाल

Thu, 15 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। चौसाना-बिड़ौली मार्ग से गांव सकौती में जा रहे संपर्क मार्ग को बने 20 वर्ष बीत गए, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं की गई है। सड़क में गहरे गड्ढे और उनमें पानी-कीचड़ अटा पड़ा है। हालात ये हैं कि इस  मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल है। जबकि सकौती गांव लोहिया योजना में चयनित है।
विज्ञापन


गांव नाई नंगला के पूर्व       प्रधान महिपाल सिंह दस  सालों में 50 से भी ज्यादा शिकायती पत्र डीएम को दे चुके हैं,        लेकिन बिड़ौली चौसाना मार्ग से गांव नाई नंगला जाने वाले डेढ़ किलोमीटर मार्ग की सूरत नहीं बदली। उनका कहना है कि यमुना नदी में कटान के समय साल्हापुर में डीएम और तहसीलदार आए थे, उनको        इस टूटी हुई सड़क के बारे में बताया गया था।
विज्ञापन


उस समय डीएम ने बरसात के बाद मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन सड़क पर कोई भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें