फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने शहर भर मेंे निकाला पैदल मार्च

Thu, 15 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। छह सूत्रीय मांगो को लेकर जिले के सभी लेखपालों ने शहर में पैदल मार्च निकाला। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर लेखपालों द्वारा  धरना स्थल पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की शामली, कैराना, ऊन तहसील के सभी लेेखपाल  जिला मुख्यालय के पास मुजफ्फरनगर मार्ग पर हनुमान मंदिर धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने टोपी ओढ़कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पैदल मार्च कलक्ट्रेट से होकर एसटी तिराहे से होते हुए धीमानपुरा, सुभाष चौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, अंजता चौक से वापस धरना स्थल पर लेखपालों का धरनास्थल पर समाप्त हुआ।

पैदल मार्च में शामली लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव रामपाल सिंह, कैराना लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमरीश कुमार शर्मा, सचिव प्रदीप कुमार, तहसील ऊन अध्यक्ष नगेंद्र कुमार शर्मा, सचिव लोकेश कुमार ठाकुर, कृष्णपाल व रामपाल सिंह, नरेश कुमार मलिक समेत जिले के लेखपाल उप स्थित रहे है। आज जिले के लेखपालों का मुजफ्फरनगर रोड स्थित हनुमान मंदिर स्थित धरना स्थल पर रक्तदान दिवस आयोजित किया जाएगा। जानकारी सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री को दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें