फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 शिकायतों में से छह का हुआ निस्तारण

Wed, 02 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/ ऊन/ कैराना। शामली तहसील दिवस में भनेड़ाजट गांव के किसानों ने एसडीएम सदर से मिलकर तितावी चीनी मिल से हटाकर टिकौला-थानाभवन चीनी मिल को गन्ना दिए जाने की मांग की। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ पड़ी। जहां कुल 69 शिकायतों मेें छह का ही निस्तारण हो सका। 
विज्ञापन


मंगलवार को ब्लाक ऊन में स्थित तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार के समक्ष कुल 45 शिकायतें आईं। जिनमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीडीओ यशु रुस्तगी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कैराना तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडे अध्यक्षता में 10 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिसमें से मौके पर एक का निस्तारण किया गया। तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे। 

शामली तहसील दिवस में एसडीएम सदर एमपी सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। जिसमें कुल 14 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिनमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। कुरमाली गांव की प्रधान अमरेश ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति विकास कार्यों में बाधा पैदा कर रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उधर, भनेड़ा जट गांव के यशपाल सिंह, जसवीर सिंह, परमवीर सिंह, वीरसैन, प्रवेेंद्र कुमार, विजयपाल, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि किसानों का गन्ना तितावी चीनी मिल को जाता है, लेकिन मिल ने बकाया भुगतान नहीं किया है। ग्रामीणों ने तितावी मिल से गन्ना हटाकर थानाभवन-टिकौला को दिए जाने की मांग की है। इस दौरान मांगेराम, तेजेंद्र, विनीत कुमार, रमेश, अनिल कुमार, कुलदीप कुमार, जयवीर सिंह, विकास कुमार, ओमप्रकाश, उपेंद्र अदि मौजूद रहे।

दस शिकायतों में से एक का निस्तारण 

कैराना। मंगलवार को भैय्यादूज की छुट्टी के कारण बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में बहुत ही कम फरियादी पहुंचे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी की
अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 10 शिकायतें आयी जिसमें से केवल 1 शिकायत का ही मौके पर निस्तारण कराया गया।

अपर जिलाधिकारी भरत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कैराना निवासी रईस ने विद्युत लाइनों की मरम्मत कराये जाने की, बुच्चाखेड़ी निवासी नफेसिंह ने सरकारी नल पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कांधला निवासी नवाब ने मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा, एसडीएम भानू प्रताप यादव व तहसीलदार अभय राज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें