शामली। एसपी ने बुधवार को यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ किया। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताया।
पूरे प्रदेश में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आफिस पर कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूकता रैली निकाली गई। यातायात पुलिस ने शामली के विजय चौक, एसटी तिराहे, फव्वारा चौक, अजंता चौक सहित मुख्य मार्गों चौक-चौराहों लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
एसपी डॉ. अजयपाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन किया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए ताकि वह सतर्क होकर नियमों का पालन करें। ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी दी कि किसी ने नियम तोड़ा, तो उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।