फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साहब, मैं जिंदा हूं! प्रशासन की कारगुजारी, रिकाॅर्ड में मृत दर्शाकर रोक दी किसान की पेंशन

Fri, 28 Mar 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में  समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण एक वृद्ध को अपनी पेंशन के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग ने वृद्ध को मृत दर्शाकर उसकी पेंशन रोक दी। पीडि़त वृद्ध ने डीएम से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी मलका ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी वृद्धावस्था पेंशन बनी हुई थी, लेकिन पिछले एक साल से उसकी पेंशन नहीं आ रही है। जब उसने समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया तो वहां बताया गया कि रिकाॅर्ड में उन्हें मृत दर्शाया गया है और इस कारण उनकी पेंशन बंद कर दी गई है, जबकि वह जिंदा है। पीड़ित वृद्ध ने डीएम से पेंशन शुरू कराने की गुहार लगाई है। डीएम ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें