फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में निकाली गई श्रीरामध्वज शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर में श्रीराम लीला मंचन से पूर्व प्राचीन परंपरा के अनुसार पुलिस सुरक्षा के बीच श्रीराम ध्वज शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्घपीठ पुराना श्री शाकंभरी देवी भवन से रामलीला मैदान तक आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में श्रीराम ध्वज शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। शोभा यात्रा मंदिर स्थल से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंत में रामलीला मंचन स्थल पर जाकर संपन्न हुई। जिसके पश्चात श्रीराम व रावण ध्वज की पूजा अर्चना कर मंचन हेतु श्रीराम लीला मंचन स्थल पर स्थापित किया। जिसमें सोशल डिस्टेंस के साथ श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उपजिलाधिकारी कैराना की अनुमति के पश्चात कोविड नियमों को पालन करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुरक्षा के चलते पुलिस बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें