राजतिलक की जगह वनवासी हुए श्रीराम
शामली, कैराना/कांधला। गोशाला भवन में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के आठवें दिन राम वन गमन प्रसंग का मंचन किया गया।
रामलीला मंचन के दौरान कैराना के थानाध्यक्ष ने मंच पर पहुंचकर दर्शकों और आयोजकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। दशरथ का अभिनय मिंटू सैनी, राम का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मण का अभिनय राकेश प्रजापति, सीता का अभिनय शिवम गोयल, सुमंत का अभिनय ऋषि पाल शेरवाल, केकई का अभिनय अनिल कुंगरवाल, मंथरा का अभिनय सन्नी ने किया। उधर, कांधला मेें श्रीराम लीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में राम वन गमन प्रसंग का मंचन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने केवट संवाद व नदी पार लीला की भक्तिमय व संगीतमय प्रस्तुति देखकर श्रद्धालुगण भावविभोर हो गए। इस दौरान पंडित हरिवल्लभ ने राम, भोला ने सीता, तन्मय ने लक्ष्मण, सर्वेश वर्मा ने सुमंत, प्रवीण ने केवट का सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया।
उधर, गढ़ीपुख्ता में श्रीराम भवन में चल रही रामलीला में राम-सीता का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान ब्राह्मण के रूप में नरेश गोस्वामी एवं नाई के रूप में श्रीनिवास बागड़ी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मौके पर नरेश सैनी राजेंद्र शर्मा कमेटी अध्यक्ष नीरज जैन राजवीर सिंह मैनपाल सैनी चरण सिंह मौजूद रहे।
सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद का मंचन
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव हथछौया में चौपाल में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर बालेंद्र तोमर, कुलदीप तोमर, ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, अनिल, रणवीर, सोम तोमर, विकास शर्मा, अरुण तोमर, अंकुश तोमर मौजूद रहे।
कैराना में रामलीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SHAMLI
कांधला में रामलीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया में रामलीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता में रामलीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : SHAMLI