फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन में धूमधाम से निकाली श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा

Thu, 05 Dec 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन श्री श्याम बाबा संर्कितन महोत्सव पर निशान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धांलू ।  संवाद
विज्ञापन
ऊन। श्री श्याम सखा परिवार के तत्वावधान में प्रथम वार्षिक श्री श्याम बाबा संकीर्तन महोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, जयकारे व श्री श्याम निशान के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माथे पर तिलक लगाए व अबीर-गुलाल खेलते श्यामभक्त भक्ति गीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को भव्य निशान यात्रा सुनारों वाले मंदिर से निकाली गई, जिसमें पुरुष एवं महिला श्रद्धालु पीले रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, बड़ा ही दयालु है वह मेरा श्याम, एक बार उसकी शरण में आकर तो देखो आदि भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार से पुरानी पुलिस चौकी चौक, बस स्टैंड होते हुए समारोह स्थल डीएवी कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई। लोगों ने अपने-अपने घरों से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा में श्री श्याम सखा परिवार के अध्यक्ष विनोद गोयल, बबलू, नरेश वर्मा, जितेंद्र चौधरी, भास्कर चौधरी, जसवीर, दिनेश गोयल, हर्ष, मोनू वर्मा, नरेश गोयल, हिमांशु मित्तल, सोनू चौधरी, नीटू, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।

ऊन श्री श्याम बाबा संर्कितन महोत्सव पर निशान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धांलू ।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें