फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हवा चलने से न्यूनतम तापतान तीन डिग्री गिरा

Thu, 05 Dec 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में बदलाव आया है। रात को हवा चली। दिन में धूप निकली, लेकिन हवा चलने के कारण ठंड महसूस की गई। हवा चलने से रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उधर, वायु प्रदूषण में सुधार आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 से कम होकर 116 हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को मौसम में बदलाव आया। मौसम ठंडा होने के साथ ही हवा चलती रही। लोगों को अन्य दिनों के मुकाबले ठंड ज्यादा महसूस की गई। हवा चलने से लोगों को रात के कोहरे से राहत मिली। सुबह सात बजे धूप निकली। दिनभर धूप निकली लेकिन 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।
शाम चार बजे के बाद हवा की गति कुछ कम होने से लोगों को राहत मिली, लेकिन मौसम में ठंड बढ़नी शुरू हो गई। हवा चलने के कारण पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया अगले चार दिन यानि आठ दिसंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम शुष्क रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें