फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे शाकंभरी देवी के जयकारे

विज्ञापन
शामली में मां शाकुंभरी देवी के जन्म दिवस पर माँ कालेश्वर माहादेव मन्दिर में पुजन करते श्रद्वांल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कांधला/जलालाबाद। जिले भर में मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव केक काटकर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हवन, यज्ञ, पूजन और भंडारे आयोजित करके प्रसाद वितरित किए गए। पूरे दिन मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के करनाल रोड और पुरानी सब्जी मंडी मां शाकंभरी देवी मंदिर, श्री हनुमान धाम, राज्जो मोहल्ला में मां बाला सुंदरी चौदस मंदिर, मोहल्ला रेलपार बाईपास पर मां दुर्गा शिव मंदिर, शहर के शिवगंज मंडी शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में विशेष आयोजन करके मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। सेवा समिति की ओर से हनुमान धाम रोड से श्रद्धालुओं की बसें मां के दर्शन के लिए शाकंभरी रवाना हुईं। बस को रामअवतार, राजीव गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष डाक्टर उमेश सिंघल, संदीप संगल, वीरेंद्र बालियान, मुकेश जैन मौजूद रहे। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम के छह बजे मां की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया। मोहल्ला बड़ीआल स्थित मां कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी पंडित हीरा चौबे ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान नीरज कुमार उनकी पत्नी संगीता रहीं। इस अवसर पर मां शाकंभरी देवी को केक काटा गया। धीमानपुरा रोड पर मां शाकंभरी देवी के जन्मदिवस पर हलवा के प्रसाद का वितरण किया। मौके पर संजय गोयल उर्फ सीटू, नरेंद्र धीमान, राजेंद्र स्वामी, सुनील अरोरा, अनमोल अरोरा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
यज्ञ कर विश्व मंगल की कामना की
कांधला कस्बे के सिद्धपीठ सूरज कुंड महादेव मंदिर में मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया। दुर्गा सप्तशती पाठ के उच्चारण के पश्चात यज्ञ में विश्व मंगल की कामना की। यज्ञ में पंडित जनार्दन शर्मा द्वारा आहुति प्रदान कराई गई। देर शाम तक चले विशाल भंडारे के दौरान मां की प्रतिमा को लाल जोड़े के सिंगार से सुशोभित किया गया। इस दौरान लोकेश कुमार गोयल, पंकज गर्ग, कन्हैया चावला, अनिल शर्मा, सुरेंद्र चौहान, पंकज सैनी, नीरज गुप्ता, मालू सैनी, भीम सैनी, देवी चंद कश्यप, रिक्की रावत, रवि काकरान, अमित कश्यप आदि मौजूद रहे। जलालाबाद कस्बे के प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा देवी मंदिर में मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रात: हवन पूजन कर मां दुर्गा देवी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, बाद में भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में लाला उपेंद्र गुप्ता, आदेश कुमार, पंडित राधेश्याम शर्मा, पूर्व सभासद राकेश शर्मा, हरीश कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें