झिंझाना में साप्ताहि बंदी के दोरान खुली दुकान
- फोटो : SHAMLI
झिंझाना। कस्बे में श्रम विभाग की लापरवाही के चलते साप्ताहिक बाजार बंदी पूरी तरह लागू नहीं हो पा रही है। जिस वजह से साप्ताहिक बंदी का पालन करने वाले दुकानदार परेशान रहते हैं।
साप्ताहिक बंदी होने पर भी सोमवार को काफी दुकानें खुली दिखाई दीं। कुछ व्यापारी शटर आधा बंद करके दुकानदारी करते दिखे। नगर पंचायत कर्मियों ने वीडियो व फोटोग्राफी की, तो विरोध में कुछ व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और हंगामा किया। अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बंदी के दौरान दुकान बंद रखने की हिदायत देकर वापस भेज दिया। विभाग के श्रम आयुक्त एसके अग्रहरि ने बताया कि झिंझाना गए थे, वहां कोई दुकान खुली नहीं मिली। नगर पंचायत की गई वीडियो और फोटोग्राफी के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी में दुकानें बंद रखने की कई बार अपील की है। यदि कोई दुकानदार बंदी के दौरान दुकान खोलता है, तो अपनी जिम्मेदारी पर खोलेगा। इसमें व्यापार मंडल पीड़ित व्यापारी का कोई सहयोग नहीं करेगा।