फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजों ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 40वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण समेत तीन पदक प्राप्त कर प्रदेश और शामली का नाम रोशन किया। एसपी सुकीर्ति माधव ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि 26 मार्च से सात अप्रैल तक जयपुर में आयोजित 40वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर भारत के लगभग पांच हजार निशानेबाजों ने भाग लिया। इसमें शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज गांव दरगाहपुर निवासी सावन सरोहा ने 398/400 अंकों के साथ एयर रायफल सर्विसिज जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। काकानगर निवासी मीत नैन ने 382/400 अंकों के साथ एयर पिस्टल सब यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
गांव महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने 394/400 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। इनके अलावा ऋषभ चौधरी, विकल्प देशवाल, सागर खाटियान, हिमांशु मलिक, हिमांशु खैवाल, पुलकित राठी, संजीव कुमार, गुलजार, विधान प्रताप सिंह, शोभित शर्मा, वंश चौधरी, जतिन निर्वाल, मानवी निर्वाल, पारस पंवार, अभिषेक तोमर, मयंक शर्मा ने 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें