फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पूछा, टीम फोन करती है या नहीं...

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोवेट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण करते मंडलाआयुक्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मंडलायुक्त एवी राजमौली ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम से पॉजिटिव मरीज से फोन कर वार्ता करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संपर्क किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त एवी राजमौली ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने आइसोलेट किए गए संक्रमितों से फोन पर वार्ता करते हुए उनका स्वास्थ संबंधित हाल जानते रहें। उन्होंने कंट्रोल रूम से संक्रमित मरीज से फोन कर वार्ताकर पूछा कि आपसे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संपर्क कर रही या नहीं। मरीज ने बताया कि उनसे निरंतर स्वास्थ्य का हाल पूछा जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि जो व्यक्ति संक्रमित मिलेगा, उन्हें होम आइसोलेशन करने से पहले उनके घर पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। घर में उसके लिए अलग से एक कमरा, निरंतर मास्क लगाना, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। निगरानी समितियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने और लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि एंटीजन आरटी पीसीआर कोरोना की जांच को बढ़ाया जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कोरोना जांच हेतु एक टीम लगाई जाए। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीएमओ संजय अग्रवाल, डॉक्टर आरके सागर, डॉ. श्रीकांत शर्मा, एआरओ जगबीर सिंह कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें