फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल संस्कृत गान प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम

विज्ञापन
कांधला राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में छात्राओ को जानकारी देते वक्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एकल संस्कृत गान प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम
विज्ञापन

कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रावणी पूर्णिमा संस्कृत दिवस पर आयोजित संस्कृत सप्ताह सम्पन्न हुआ।
रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व और तीन दिन बाद तक चलने वाले संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत इस बार महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा बौद्धिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बृजभूषण ने व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को बताया कि आज भारत में ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में संस्कृत भाषा की मांग बढ़ रही है। प्राचार्या एवं समापन कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रमोद कुमारी ने छात्राओं को संस्कृत भाषा के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए ओमकार एवं मंत्र जाप का परिणाम बताया। इसके अतिरिक्त उन्होंने संस्कृत पढ़ने के शुद्ध उच्चारण, भारतीय संस्कृति का ज्ञान तथा परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति आदि लाभ भी बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत विभाग के प्रभारी आचार्य डॉ. विनोद कुमार ने किया। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित एकल संस्कृत गान प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, नीशू चौहान द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। मंत्र पाठ प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, नेहा द्वितीय व आंचल तृतीय स्थान पर रही। गद्य वाचन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा साहिबा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें