इस दौरान युवकों ने गलियों में हथियार लहराए, जिसे देखकर मोहल्लेवासी सहम गए। कुछ लोगों ने युवकों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से हथियार लहराने वाले युवकों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया यह मामला जानकारी में आया है, लेकिन किस युवक से मारपीट की गई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई और न ही इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर दी है। वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है।