शामली। गांव लिसाढ़ में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
शनिवार को दो दिवसीय 47 वीं जूनियर बालक पुरुष जोन ओपन राज्य स्तरीय कबड्ड़ी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ में किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी शामली रविंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक, गढ़वाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र, हरवीर मलिक जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य रणधावा मलिक,ओम सिंह वर्मा जिला कबड्डी सचिव एवं पदमवीर आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
चैंपियनशिप में जनपद शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, एटा, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डीएम द्वारा मैदान में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नया कबड्डी मेट भी उपलब्ध कराया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जनपद शामली व जनपद मथुरा के बीच हुआ। जिसमें शामली की टीम विजय रही। प्रतियोगिता में रविंद्र कनियान, योगेंद्र मलिक, संदीप प्रधान, यशपाल, रामपाल जनपद मुजफ्फरनगर कबड्डी सचिव, अमित मलिक, गोपाल पूर्व प्रधान कनियान, जगपाल पूर्व प्रधान कसेरवा, सुखपाल सिंह राजेंद्र सिंह, बिट्टू मलिक,उप क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी कुमार त्यागी, मास्टर सतेन्द्र,बलिस्टर, नीटू विकास, विकास संदीप अनिल सोनू आदि का विषय सहयोग रहा। प्रतियोगिता का फाइनल कल 14 जनवरी को होगा।