फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार्य बहिष्कार कर श्रमिकों का हंगामा प्रदर्शन, दो घंटे बंद रही शामली चीनी मिल

Sun, 14 Jan 2024 03:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल शामली के श्रमिकों ने करीब साढ़े तीन माह से वेतन और भत्ता न मिलने से कार्य बहिष्कार करते हुए मिल परिसर में हंगामा प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान चीनी मिल करीब दो घंटे तक बंद रही। श्रमिकों ने बकाया वेतन और भत्ता न मिलने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। मिल अधिकारियों ने 30 जनवरी तक बकाया वेतन और भत्ता दिए जाने का आश्वासन दिया, जिस पर श्रमिक काम पर लौट गए।
विज्ञापन

अपर दोआब चीनी मिल के श्रमिक शनिवार सुबह दस बजे मिल परिसर में टाइम ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए और हंगामा प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने बताया उन्हें अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर माह वेतन नही मिला है। जनवरी माह के 13 दिन बीत गए है। इसके अलावा शामली मिल के श्रमिकों को वर्ष 2020- 21 का भत्ता भी बकाया है। तीन माह से अधिक का वेतन और भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर शामली मिल की भारतीय मिल मजदूर संघ, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, भारतीय मजदूर संघ, हिंद मजदूर यूनियन आदि के आह्वान पर ये सभी मजदूर इकट्ठा हुए। शामली मिल में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक श्रमिकों ने हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें बकाया वेतन व भत्ता नहीं दिया जाता तब तक वे काम नहीं करेंगे और मिल बंद रखेंगे। श्रमिकों के हंगामे की जानकारी मिलने पर ज्वाइंट एमडी के पीए आशुतोष गोयल, यूनिट हैड प्रदीप सल्लार, मिल के फैक्टरी मैनेजर सुनील शर्मा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को समझाकर शांत किया। श्रमिकों ने वेतन व भत्ता दिए जाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद मिल अधिकारियाें ने 30 जनवरी तक श्रमिकाें का वेतन और घर बैठक भत्ता दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिक काम पर लौट गए। श्रमिकों के हंगामा प्रदर्शन के दौरान मिल करीब दो घंटे बंद रही।

बकाया वेतन और भत्ता की मांग को लेकर श्रम बंधु की बैठक में डीएम से मिले थे श्रमिक
शामली। डेढ़ सप्ताह पहले कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जिला उद्योग-व्यापार और श्रम बंधु की बैठक में शामली मिल के श्रमिकों ने डीएम रविंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बकाया वेतन और भत्ता दिलाए जाने की मांग की थी। डीएम रविंद्र सिंह ने शामली मिल के श्रमिकों को वेतन और भत्ता दिलाए जाने का आश्वासन दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें